पेट में ज्यादा एसिड बनने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 14:42

भोजन करने के बाद जब भोजन पेट के अंदर पाचन तंत्र में पहुंचता है, तब इस भोजन को पचाने के लिए एक एसिड बनता है। यह पेट में भोजन को पचाने का काम करता है। जब यह एसिड पेट में जरूरत से ज्यादा बनने लगे तो एसिडिटी हो जाती है। इससे पेट में जलन होने लगती है, जो छाती तक पहुंच जाती है।

बदलते खान-पान और जीवनशैली के कारण इन दिनों अमूमन लोगों को पेट से सम्बंधित कई समस्याएं होने लगी हैं। इनमें से एक है एसिडिटी। एसिडिटी एक आम समस्या है जिससे अक्सर लोगों को दो-चार होना पड़ता है। अगर आपको भी ये परेशानी है तो इस पर गौर कीजिए। निरोग स्ट्रीट की सह उपाध्यक्ष डॉ. पूजा कोहली बता रही हैं एसिडिटी से निजात पाने के उपाय...
 
नाभि के ऊपरी हिस्से में ज्यादा एसिड बनने लगता है जिससे वहां जलन पैदा होने लगती है। कभी-कभी ये एसिड ऊपर की तरफ गले में आ जाता है जिससे खट्‌टी डकारें और जलन होने लगती है। ये मुख्य रूप से पित्त के कारण होता है। जब पेट में गर्माहट बढ़ने लगती है तो गर्म तासीर वाली चीजें, अधिक मिर्च, मसाला या खटाई खाने से पेट में पित्त उत्पन्न होता है। सीने और गले में लगातार जलन, सूखी खांसी, पेट फूलना, सांसों में बदबू, खट्‌टी डकार, कभी-कभी उल्टी होना, उल्टी में अम्ल या खट्‌टे पदार्थ का निकलना जैसी समस्याएं एसिडिटी के कारण होने लगती हैं। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info